9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

32 बूथों पर 2204 को लगा मंगल टीका

अब तक छह हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों का हुआ टीकाकरण

2 min read
Google source verification
32 बूथों पर 2204 को लगा मंगल टीका

32 बूथों पर 2204 को लगा मंगल टीका

बीकानेर। जिले में कोविड-१९ टीकाकरण में तेजी लाई गई जो अब वापस धीमी पड़ती नजर आ रही है। दो दिन केन्द्र बढ़ाकर टीकाकरण बढ़ाया गया लेकिन अब गुरुवार को फिर केवल सात केन्द्रों पर ही टीकाकरण होगा।इन परिस्थितियों में २९ जनवरी तक जिलेभर के सभी स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होना मुश्किल है। बुधवार को ३२ बूथों पर टीकाकरण किया जो गुरुवार को केवल सात सेंटरों पर ही टीकाकरण होगा। ३२ केन्द्रों पर २२०४ स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुकुमार कश्यप ने बताया कि एक निजी अस्पताल सहित १२ शहर और २० ग्रामीण बूथों पर कोविड-१९ टीकाकरण किया गया। २२९४ के लक्ष्य के चलते २२०४ को टीका लगाया गया। इनमें १२७४ पुरुष व ९३० महिला स्वास्थ्यकर्मी शामिल रही। २३३ वैक्सीन वॉयल उपयोग में ली गई। पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा एवं उनकी पत्नी रचना शर्मा ने टीका लगवाया।

अब तक छह हजार से अधिक को लगा टीका
डॉ. कश्यप ने बताया कि १६ जनवरी से अब तक छह हजार २४९ से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है। अब धीरे-धीरे वैक्सीन सेंटर बढ़ाए जा रहे हैं। २९ जनवरी तक जिले के सभी स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया गया था लेकिन इसी दरम्यिान बीच में ही अन्य टीकारण आने से यह लक्ष्य आगामी दिनों में तय किया जाएगा। गुरुवार को एमसीएचएन दिवस के कारण बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण होगा। इस कारण गुरुवार को केवल शहर के सात केन्द्रों पर टीकाकरण किया जाएगा।


श्ुाक्रवार से ५० केन्द्रों पर टीकाकरण की योजना
स्वास्थ्य विभाग शुक्रवार से जिलेभर में ५० केन्द्रों पर टीकाकरण करने की योजना बनाई ताकि जल्द से जल्द स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होने के बाद दूसरा चरण शुरू किया जा सके। दो फरवरी तक जिलेभर में टीकाकरण का पहला चरण खत्म करना है। इसके लिए अब हर दिन केन्द्र और लाभार्थियों की संख्या बढ़ाई जा रही है।