8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मण्डी व्यापारी नहीं चुकाएंगे मण्डी और कृषक टैक्स, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

bikaner news: राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ का निर्णय, मजदूर यूनियनों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 24 Sep 2020, 4:45 AM IST

मण्डी व्यापारी नहीं चुकाएंगे मण्डी और कृषक टैक्स, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

मण्डी व्यापारी नहीं चुकाएंगे मण्डी और कृषक टैक्स, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

बीकानेर.

केन्द्र सरकार की ओर से पारित किए कृषि उपज व्यापार एवं वाणिज्यि (संवर्धन एवं सरलीकरण) अधिनियम 2020 के विरोध में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ ने राजस्थान सरकार को मण्डी टैक्स और कृषक कल्याण टैक्स चुकाने से इंकार कर दिया है।

संघ के अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के २४७ अनाज मंडियों के व्यापारी २४ सितम्बर से आगामी आदेश तक मण्डी टैक्स व कृषक कल्याण फीस नहीं चुकाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार को इन दोनों करों को खत्म करने के लिए लिखा जाएगा।

मजदूर यूनियनों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

बीकानेर. केन्द्रीय श्रम संगठनों के देशव्यापी आहवान पर श्रमिकों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर प्रतिरोध दिवस मनाया गया। केन्द्रीय ट्रेड यूनियन के आव्हान पर केन्द्रीय कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने केन्द्र सरकार की किसान व मजदूर संबंधी नीतियों के विरोध में बुधवार को कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलक्टर को सौंपा। इसमें एआइबीईए, रेल, इंटक, एटक, सीटू, एक्टू राजस्थान ने भाग लिया।
प्रदर्शन में बैंक से वाईके शर्मा योगी, रामदेव राठौड़, इंटक के रमेश कुमार व्यास, अशोक पुरोहित, शिव नारायण पुरोहित, महेंद्र देवड़ा, हेमन्त किराडू, एटक के प्रसन्न कुमार, सीटू के मूलचंद खत्री, रेल के अनिल व्यास, रोडवेज के गिरधारी शर्मा, अब्दुल रहमान कौरी आदि थे।

ये रखी मांगें

आयकर नहीं देने वालों को 10,000 महीना देने, मजदूरों की कटौती वापस करने, बेरोजगारों को रोजगार शीघ्र उपलब्ध करवाने, जबरन सेवानिवृत्त आदेश वापस लेने, काम के घंटों की बढ़ोतरी वापस लेने, रेल के 151 गाडिय़ों का निजीकरण आदेश वापस लेने, राष्ट्रीय संपदा की सुरक्षा करने, जबरदस्ती वेतन कटौती आदेश वापस लेने, खराब ऋ णों की वसूली कर बैंकों को मजबूत बनाने आदि की मांग की।