8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मारवाड़ क्लब ने डीएफए सीकर को हराया

मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 25 Feb 2021, 6:11 PM IST

मारवाड़ क्लब ने डीएफए सीकर को हराया

मारवाड़ क्लब ने डीएफए सीकर को हराया

बीकानेर. मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता बुधवार को पुष्करणा स्टेडियम में शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले मैच में मारवाड क्लब जोधपुर ने डीएफए सीकर को इकतरफा मैच में 9 - 0 से हराया। उद्घाटन मैच के शुरू होते ही मारवाड़ क्लब के खिलाडियों ने छोटे-छोटे पास और शानदार खेल के बदौलत पर डीएफए सीकर पर आक्रमण किए। एक के बाद एक आक्रमण से डीएफए के खिलाडियों को जमने का पूरा मौका नहीं मिल पाया। खेल के 22 वें मिनट में जोधपुर के परमवीर सिंह ने पहला गोल किया। थोड़ी देर बाद शक्ति ने दूसरा गोल किया। मध्यांतर के बाद भी मारवाड़ क्लब के खिलाड़ी विपक्षी टीम पर हावे रहे। एक के बाद एक सात और गोल कर मैच समाप्ति तक बढ़त 9 - 0 की बना ली व जीत हासिल की।

आयोजन सचिव भरत पुरोहित के अनुसार इससे पहले मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्ड विजेता मगन सिंह राजवी, विशिष्ट अतिथि कन्हैया लाल कल्ला व अध्यक्षता कर रहे देव किशन चांडक ने बॉल के किक लगाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान वरिष्ठ खिलाड़ी कासम अली को सम्मानित किया गया। मास्टर बच्ची क्लब समिति के अध्यक्ष सुनील बांठिया के अनुसार गुरुवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 2.30 बजे से जैसलमेर डीएफए व डीएफए बीकानेर के मध्य और दूसरा मैच शाम 4.15 बजे जयपुर एवं उदयपुर रालावत के बीच होगा।