प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि ऊर्जा ंमंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफिया और खिलाडियों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच जोधपुर के शक्ति सिंह रहे। जबकि मैन ऑफ द सीरिज का पुरस्कार जोधपुर के युवराज सिंह को मिला। आयोजन समिति के अध्यक्ष महेन्द्र व्यास के अनुसार विजेता टीम को 21 हजार रुपए और उप विजेता टीम को 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार भी दिया गया। वरिष्ठ खिलाडी सम्मान में संतोष रंगा, महेश ओझा, महेश बोहरा, झंवर लाल किराडू, रामकुमार व्यास का सम्मान किया गया।