
बीकानेर
मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने थार में रविवार को यात्रा के समापन पर सिवाना,पचपदरा और परेऊ की आमसभाओं में कहा कि काम के कीर्तिमान स्थापित होंगे। बार-बार राज नहीं बदलें। भाजपा के कार्यकाल में विकास हुआ है, कांगे्रस पचास साल में केवल झूठे आश्वासन देती रही। लाभार्थियों को मंच पर लाने पर कांग्रेस कहती है कि यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य है कि अधिकाधिक लोगों को पता चले कि सरकार किस तरह लाभान्वित कर रही है । इसे समझकर लोग आगे भी जरूरतमंदों की मदद करे। सिवाना- कृषि मण्डी प्रांगण में हुई सभा मेंं मुख्यमंत्री ने कहा कि भाई -भाई एक थाली में खाएं, एक जाति दूसरी जाति के साथ चलें, एक-धर्म दूसरे धर्म का सहयोग करें। ऐसे मुस्कराते राजस्थान का निर्माण करना चाहती हूं।कांग्रेस के राज में ठेकेदार पोकरण-फलसूण्ड-बालोतरा व उम्मेदसागर-धवा-कल्याणपुर-समदड़ी पेयजल योजना का कार्य छोड़ कर चले गए। उन्होंने यह कार्य किया। जिन्होंने पानी के लिए तरसाया, कार्य नहीं किया, उन्हें इस धरती पर पैर नहीं रखने दें। विधायक हमीरङ्क्षसह भायल ने कहा कि क्षेत्र में विकास के बहुत कार्य हुए है। जनता को राहत मिली है। कांग्रेस के कार्यकाल से लोग त्रस्त थे। मुख्यमंत्री के सहयोग से क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है।