जिला कलेक्टर ने कहा कि साफ सफाई को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही ना हो , नियमित रूप से निरीक्षण कर अधिकारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखें। मेहता ने डे केयर सेंटर का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इस दौरान सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज डॉ मुकेश चंद्र आर्य, पीबीएम अधीक्षक डॉ. परमिंदर सिरोही, डॉ. जितेंद्र आचार्य सहित वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।