बीकानेर.
एमजीएसयू बीकानेर के राजस्थानी विभाग और आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में 20 फरवरी को नई शिक्षा नीति व मातृ भाषा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित होगी। बुधवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह, वित्त नियंत्रक संजय धवन, प्रो सुरेश कुमार अग्रवाल व आयोजन सचिव डॉ. मेघना शर्मा ने संगोष्ठी के पोस्तर का विमोचन किया।