8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

102  साल पुरानी प्रिंटिंग मशीनों में मंत्री जाटव ने दिखाई रूचि

राजकीय मुद्रणालय पहुंचे मंत्री भजन लाल जाटव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 31 Dec 2020, 9:35 AM IST

102  साल पुरानी प्रिंटिंग मशीनों में मंत्री जाटव ने दिखाई रूचि

102  साल पुरानी प्रिंटिंग मशीनों में मंत्री जाटव ने दिखाई रूचि

बीकानेर. मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के मंत्री भजन लाल जाटव बुधवार को बीकानेर दौरे के दौरान राजकीय मुद्रणालय पहुंचे। मंत्री ने मुद्रणालय परिसर में स्थापित रियासतकालीन मशीनों सहित आधुनिक प्रिंटिंग मशीनों का अवलोकन किया।

इस दौरान मंत्री ने पदस्थापित कार्मिकों से रियासतकालीन प्रिटिंग मशीनों के बारे में जानकारी प्राप्त की। राजकीय मुद्रणालय में स्थापित 102 साल पुरानी प्रिंटिंग मशीनों को देख मंत्री अचंभित हुए और गहरी रूचि दिखाते हुए इन मशीनों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मुद्रणालय कार्मिक प्रेम रतन जोशी ने राजकीय मुद्रणालय बीकानेर में स्थापित मशीनों सहित मुद्रणालय भवन की भी जानकारी दी।

राजकीय मुद्रणालय कर्मचारियों ने इस दौरान मंत्री से बीकानेर राजकीय मुद्रणालय को जल्द शुरू करने की मांग रखी, जिस पर मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया। कर्मचारियों ने मंत्री भजन लाल जाटव का माल्यार्पण कर और स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनन्दन किया। इस दौरान लेखाधिकारी जितेन्द्र सिंह भदौरिया, कर्मचारी उमेश बिस्सा, जुगल किशोर सिंह, श्रवण सिंह, भूपेश पारीक, राजेन्द्र सोनी आदि उपस्थित रहे।
.