
Model School
राज्य के विवेकानंद मॉडल स्कूलों में रिक्त पदों को प्रतिनियुक्तियों से भरने की तैयारी है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद़ के अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक जस्साराम चौधरी ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को उनके जिलों में स्थित मॉडल स्कूलों में रिक्त प्रधानाचार्यो, शिक्षकों व कार्मिकों के रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य शिक्षकों 24 अक्टूबर को एसआईईआरटी उदयपुर में आयोजित साक्षात्कार में भेजने को कहा है।
राज्य की प्रथम चरण की 71 स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों में व द्वितीय चरण की 61 मॉडल स्कूलों में विभाग के योग्य शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया जाएगा। इन मॉडल स्कूलों में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तर्ज पर अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कराया जाता है।
Published on:
7 Oct 2016, 12:21 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.