सावन सोमवार पर शहर में स्थित शिवालयों में दिनभर महादेव का अभिषेक-पूजन के आयोन हुए। हनुमान हत्था स्थित बारह महादेव, श्रीरामसर रोड स्थित धरणीधर महादेव, अमरेश्वर महादेव, महानन्द महादेव, करमीसर रोड स्थित काशी विश्वनाथ, ओझा बगीची स्थित गज गंगेश्वर, शिवबाड़ी स्थित लालेश्वर महादेव, सागर स्थित महादेव, नत्थूसर गेट जोशी बगीची, सूरदासाणी बगीची, रंगोलाई, बारह गुवाड स्थित जबरेश्वर महादेव, भट्ठड़ों का चौक स्थित अचलेश्वर महादेव, मरुनायक चौक स्थित नाटेश्वर, जस्सोलाई स्थित जनेश्वर, गोपेश्वर बस्ती स्थित गोपेश्वर महादेव सहित भूतनाथ, शिखरबंद महादेव, गौरी शंकर महादेव सहित विभिन्न शिवालयों में अभिषेक-पूजन, श्रृंगार और महाआरती के आयोजन हुए। रूद्राष्टध्यायी पाठ के वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच महादेव का अभिषेक किया गया।