शोध को मिलेगा बढ़ावा, लघु अवधि के रोजगारोन्मुखी कोर्से हो सकेंगे शुरू
बीकानेर.
तकनीकी, कौशल व कृषि शिक्षा में नवाचार, कृषि तथा अभियांत्रिकी क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देंने, महाविद्यालय में नया रिसर्च सेंटर खोलने तथा विद्यार्थियों को शिक्षा से निरंतर जोड़कर उनके शैक्षिक व कौशल शिक्षा के उन्नयन को बढ़ाने के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर एवं महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के बीच शुक्रवार को एमओयू हुआ।