नगर निगम की एम्पावर्ड कमेटी की बैठक महापौर कक्ष की बजाय अब नगर निगम के गांधी म्युनिसिपल सभागार में होगी। इस संदर्भ में मंगलवार को निगम आयुक्त ने आदेश जारी किए। एम्पावर्ड कमेटी की सोमवार को हुई बैठक से पहले निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ हुए गलत व्यवहार को देखते हुए निगम सभागार में बैठक करने का निर्णय किया गया है। बताया जा रहा है कि बैठक में दोनों उपायुक्तों और अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ सोमवार को हुए व्यवहार के विरोध में आयुक्त से शिकायत भी की गई थी। इसके बाद निगम आयुक्त ने डीटीपी को