बीकानेर. नगर निगम ने शुक्रवार को कार्यवाही कर हनुमान हत्था क्षेत्र में हो रखे दो अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही की। अतिक्रमण शाखा प्रभारी अलका बुरडक के नेतृत्व में निगम दल ने क्षेत्र में एक मकान के आगे रैम्प व ऐंगल के रूप में व बड़ी चौकी के रूप में हो रखे अतिक्रमणों को हटाया। प्रभारी के अनुसार अतिक्रमणों को लेकर निगम में शिकायत प्राप्त हुई थी। सर्वे व जांच के बाद शुक्रवार को अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान निगम दल में स्वच्छता निरीक्षक बुलाकी सियोता सहित निगम कर्मचारी और होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।