गुरुवार को नगर पालिका नोखा में ४५ वार्ड, नगर पालिका देशनोक में २५ वार्ड और नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ में ४० वार्डो में मतदान होगा। मतगणना ३१ जनवरी को होगी। तीनो नगर पालिकाओं में १९० मतदान केन्द्रों पर वोट डाले जाएंगे। तीनो नगर पालिका क्षेत्रों में १ लाख ३ हजार ६७१ मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें नगर पालिका नोखा में ४६२८७, नगर पालिका देशनोक में १४७४८ तथा नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ में ४२६३६ मतदाता वोट डालेंगे। मतदान को लेकर जिला निर्वाचन विभाग और पुलिस विभाग की ओर से सभी तैयारियों को पु ता किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता भी नोखा और देशनोक पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण कर चुके है। संबंधित आरओ की ओर से सभी तैयारियों को सुनिश्चित किया गया है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील ३९ मतदान भवनों को चिह्नित कर सुरक्षा के पु ता इंतजाम किए गए है। वहीं प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए है।