बीकानेर. भाइयों के दीर्घायु की कामना को लेकर बुधवार को नाग पंचमीं पर्व मनाया गया। बहिनों ने अपने भाइयों की रक्षा के लिए नाग देवता का पूजन कर नाग पंचमी की कथा को सुना। नाग पंचमीं पर घर-घर में नाग देवता का पूजन हुआ। मटकियों पर नाग देवता की आकृति बनाकर कुमकुम, अक्षत, मोठ, बाजरा आदि सामग्री से पूजन कर आरती की गई। मंगलवार को बनाए गए ठंडे भोजन का भोग अर्पित किया गया। नाग पंचमी पर घर-घर में नाग देवता का पूजन हुआ। शिव मंदिरों में भगवान शिव के गले में विराजमान नाग देवता का पूजन कर आरती की गई। कई लोगों ने नाग के समक्ष दूध अर्पित किया।