बीकानेर. होशियारी के मामले में नगर निगम बीकानेर का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। शहर में सरकारी कार्यालय होने के बावजूद राजस्व प्राप्ति और भुगतान के लिए शहर में दर्जनों राष्ट्रीयकृत बैंकों को दरकिनार कर 70 किलोमीटर दूर श्रीडूंगरगढ़ में स्थित एक बैंक की शाखा में खाता खुलवा रखा है। इस बैंक खाते में निगम लेन-देन तक कर रहा है।
कोई भी सरकारी कार्यालय अपनी राजस्व प्राप्ति और भुगतान के लिए नजदीकी बैंक अथवा शहर में स्थित बैंक को ही लेन-देन के लिए प्राथमिकता देते हुए विभाग का खाता बैंक में खुलवाता है। इस बैंक खाते में विभाग की आय जमा करवाई जाती है और किए जाने वाले भुगतान से संबंधित चैक काटे जाते है।