देवी के एक हाथ में माला, दूसरे में पुस्तक, तीसरे में कमल पुष्प और चौथे हाथ से देवी अपने भक्तों को आर्शीवाद दे रही है। पंडित व्यास के अनुसार प्रदेश में त्रिपुर बाला सुंदरी का एक मंदिर बांसवाड़ा में और दूसरा बीकानेर में है। मंदिर में नवरात्रा के दौरान विशेष पूजन अनुष्ठान होते है। सालभर पूजन-अनुष्ठान के दौर चलते रहते है। श्रद्धालु मां के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते है।