17 कमेटियों का गठन
नगर निगम में कार्यपालिका समिति, वित्त समिति, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति, सार्वजनिक मार्गो, स्थानों और भवनों में रोशनी समिति, भवन अनुज्ञा एवं संकर्म समिति, गन्दी बस्ती सुधार समिति, महिला और बाल विकास, गरीबी उन्मूलन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और जरुरतमंद व्यक्तियों को भोजन वितरण समिति,नियम और उपविधि समिति, अपराधों का शमन और समझौता समिति, मार्केट लाइसेंस एवं राजस्व समिति, अग्निशमन, रैनबसेरा एवं आपदा प्रबन्धन समिति, अवज्ञा एवं अतिक्रमण समिति, नगर विकास, उद्यान एवं सौन्दर्यकरण समिति, जन कल्याण, गौशाला, मेला एवं उत्सव समिति, सीवरेज, ड्रेनेज निस्तारण समिति, सार्वजनिक परिवहन एवं पर्यावरण समिति तथा पर्यटन एवं विरासत संरक्षण समितियों के गठन का प्रावधान है। महापौर की ओर से २१ कमेटियों का गठन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति, सार्वजनिक मार्गो, स्थानों और भवनों में रोशनी समिति की तीन-तीन कमेटियां गठित की गई।