8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘नो मास्क-नो एन्ट्री” मुहिम ने पकड़ा जोर

bikaner news: कोरोना से जंग: अब बिना मास्क पहने व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 24 Sep 2020, 5:40 AM IST

'नो मास्क-नो एन्ट्री

'नो मास्क-नो एन्ट्री

बीकानेर. कोरोना संक्रमण के फैलाव पर काबू पाने के लिए क्षेत्र में पत्रिका की पहल पर 'नो मास्क-नो एन्ट्री" की मुहिम चल पड़ी है। जिला प्रशासन से लेकर तमाम सरकारी कार्यालयों और निजी कार्यालय इस मुहिम से जुड़कर लोगों को मास्क के बिना प्रवेश नहीं की सख्ती लागू कर रहे हैं।

हालांकि जिला कलक्टर ने पूरे जिले में प्रवेश नाकों पर भी नो मास्क-नो एन्ट्री की बाध्यता लागू की है। कलक्टर कार्यालय के स्टाफ ने बुधवार को नो मास्क-नो एन्ट्री के पर्चे प्रदर्शित किए। वही जिला कलक्टर ने इसके बैनर का विमोचन भी किया। इसी तरह पीबीएम अस्पताल के गार्ड भी अस्पताल में प्रवेश करने वालों को मास्क बिना प्रवेश नहीं का संदेश देते दिखे। स्वर्णकार मंदिर के पुजारी भी इस मुहिम से जुड़े।

'मेरा शहर-नो मास्क नो एंट्री"

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप व धारा 144 लागू होने के साथ ही "नो मास्क नो एंट्री" पर नगर निगम महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने ऑनलाइन कैम्पेन शुरू किया है। महापौर ने बीकानेर की जनता से धारा 144 की पालना एवं सभी से बिना मास्क किसी भी सार्वजनिक स्थान पर नहीं जाने की अपील की है। मास्क के साथ सोशल प्लेटफार्म पर तस्वीर पोस्ट करने का आग्रह किया है।