इस अवसर पर फील्ड अधिकारी रामनिवास चौधरी ने बताया कि छोटू ने सुविधा को फिर से परिभाषित किया है, बिना किसी कागजी कार्रवाई के यह आसानी से उपलब्ध होगा। इसे संभालना और ले जाना भी आसान है। इस अवसर पर जिले के इंडेन वितरक भी उपस्थित रहे। पूर्व में संभागीय प्रबंधक स्वर्ण सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया। कार्यक्रम में लेम गैस सर्विस के स्वरूप सिंह बरजांगसर, लीलाधर श्रीमाली, दिलीप सिंह जोधा, मूलचंद बाडकोश, पेड़ीवाल इण्डेन के रमेश पेड़ीवाल उपस्थित थे।