13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर
video: नाकारा विद्युत पोल से बढ़ रही हादसे की आशंका
Play video

video: नाकारा विद्युत पोल से बढ़ रही हादसे की आशंका

बस स्टैण्ड पर रास्ते में नाकारा विद्युत पोल से हादसे की आशंका बन रही है।

Google source verification

महाजन. अरजनसर बस स्टैण्ड पर रास्ते में नाकारा विद्युत पोल से हादसे की आशंका बन रही है। विश्व हिन्दू परिषद के प्रखण्ड अध्यक्ष हनुुमान जस्सू ने बताया कि बस स्टैण्ड पर राजमार्ग से बाजार की ओर जाने वाली सड़क के एकदम किनारे पर दो विद्युत पोल लगे है। इनमें से एक पोल ऊपर से टूटा होने के कारण एक अन्य पोल से सहारा दिया है।

 

हालांकि इन पोलों से विद्युत तार हटाकर अन्य पोलों पर लगाए कई माह हो चुके है लेकिन ठेकेदारों की अनदेखी के कारण दोनों पोल आज भी यथावत है। रास्ते के बीच होने से प्रतिदिन वाहन चालकोंं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं इनके आसपास रेहडिय़ांं आदि लगने से भी हादसे की आशंंका बढ़ रही है। ग्रामीणों ने विभाग से नाकारा पोल को हटवाने की मांग की है।

 

हादसे को न्योता दे रहे बिजली के तार
खाजूवाला. यहां भगतसिंह चौक के पास विद्युत पोल के तार एक पेड़ से होकर निकल रहे है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यहां भरतसिंह ने बताया कि भगतसिंह चौक के पास स्थित आयुर्वेद औषधालय के पास लगे पोल के नजदीक ही एक पेड़ है। बिजली के तारों से पेड़ में करंट प्रवाहित हो सकता है। इस बारे में कई बार विभाग को अवगत करवा दिया गया है लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया है। यहां बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन रहता है।