जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी डॉ. राजकुमार शर्मा ने बताया कि 28 जुलाई से प्रारंभ हुई तीन दिवसीय बेसिक मूल्यांकन साक्षरता परीक्षा ग्रामीण अंचल में नोडल संबंधित पीईईओ की देखरेख में ग्राम पंचायत स्तर पर प्रारंभ हुई। सहायक परियोजना अधिकारी एवं परीक्षा संयोजक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित साक्षरता कक्षाओं में स्वयं सेवकों द्वारा पढ़ाए जा रहे नवसाक्षरों ने परीक्षा केन्द्रों पर पहुँचकर अपना पंजीकरण फार्म भरने के बाद नेशनल ओपन स्कूल नई दिल्ली की बेसिक मूल्यांकन साक्षरता परीक्षा में भागीदारी निभाई।