उधर, पीबीएम के मेडिसिन आइसीयू में ऑक्सीजन खत्म होने पर मरीज मूलचंद गहलोत की जान पर बन आई। परिजनों की ओर से विरोध दर्ज कराने पर मरीज को वेंटीलेटर पर लेना पड़ा। कोविड आइसीयू में भर्ती ७७ वर्षीय बुजुर्ग की ऑक्सीजन समय पर नहीं मिलने से तबीयब बिगड़ गई। कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने से मरीज की मौत होने की सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे।