19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सफाई के बाद खुला छोड़ दिया नाला, हादसे की आशंका

बारिश के दौरान हादसे की आशंका
less than 1 minute read
Google source verification
सफाई के बाद खुला छोड़ दिया नाला, हादसे की आशंका

सफाई के बाद खुला छोड़ दिया नाला, हादसे की आशंका

बीकानेर. सुजानदेसर क्षेत्र में चांदमल बाग से एसटीपी की ओर जा रहे नाले को सफाई के बाद कई फुट तक खुला छोड़ देने से अब बारिश के दौरान हादसे की आशंका बनी हुई है। नाला खुला होने से कई बार पशु इस नाले में गिर चुके है। निगम प्रशासन को भी कई बार सूचित करने के बाद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पार्षद कुसुम भाटी के अनुसार करीब चार माह पहले कवर नाले को सफाई के लिए मंदिर के पास खोला गया था।

सफाई के बाद इसे पुन: नहीं ढका गया। करीब दस फुट से अधिक लम्बाई तक यह नाला खुला पड़ा है। पार्षद के अनुसार यह नाला करीब पांच फुट गहरा और तीन फुट चौड़ाई का है। बारिश के दौरान इस सड़क मार्ग पर पानी भरा रहता है। नाला खुला होने व बारिश का पानी भरा होने के दौरान दुर्घटना घट सकती है। समय रहते इसे कवर करने की आवश्यकता है। इस नाले के ऊपर बनी सड़क व्यस्तम मार्ग है। लोगों की आवाजाही इस मार्ग से होती रहती है। इस नाले के चारो ओर रेत के कट्टे लगाए हुए है। निगम उपायुक्त पंकज शर्मा के अनुसार इस खुले नाले की जानकारी मिलने पर निरीक्षण किया गया। जल्द इसे कवर करवाया जाएगा।