9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अतिक्रमण हटाने का विरोध, कांग्रेस पार्षद बैठे धरने पर

विरोध के चलते नहीं हटे अतिक्रमण, पांच दिनों की मिली मोहलत  

2 min read
Google source verification
अतिक्रमण हटाने का विरोध, कांग्रेस पार्षद बैठे धरने पर

अतिक्रमण हटाने का विरोध, कांग्रेस पार्षद बैठे धरने पर

बीकानेर. हनुमान हत्था क्षेत्र में मकानों के आगे सीढिय़ा, चौकी, शौचालय, रैलिंग आदि के रूप में हो रखे अतिक्रमणों को हटाने पहुंचे नगर निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते को कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस पार्षदों ने एसडीएम मीनू वर्मा और निगम उपायुक्त पंकज शर्मा के समक्ष विरोध दर्ज करवाया और कार्रवाई के विरोध में मकानों के आगे ही धरने पर बैठ गए।

इस दौरान कांग्रेस पार्षदों ने पुलिस और निगम प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी भी की। करीब दो घंटे चले विरोध के बाद आखिर नगर निगम प्रशासन ने मकान मालिकों की ओर से दी गई अण्डर टेकिंग के आधार पर पांच दिनों की मोहलत प्रदान की और दस्ता बिना अतिक्रमण हटाए लौट गया। निगम उपायुक्त के अनुसार मकान मालिकों ने अपने स्तर पर ही पांच दिनों में अतिक्रमणों को हटाने की लिखित जानकारी दी है। इस दौरान बड़ी संख्या में आस पास के लोग एकत्र हो गए।

पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचा दल
हनुमान क्षेत्र में मकानों के आगे हो रखे अतिक्रमणों को हटाने नगर निगम का दस्ता उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा व उपायुक्त पंकज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचा। दस्ते में निगम की जेसीबी मशीने, डम्पर शामिल रहे। वहीं सीआई, पुलिस के जवान और महिला कांस्टेबल भी शामिल रहे। निगम की ओर से मौके पर प्रभारी अतिक्रमण अनुभाग जगमोहन हर्ष, उप नगर नियोजक मामराज चौधरी, सहायक अभियंता ओम प्रकाश चौधरी, कार्यवाहक स्वास्थ्य अधिकारी ओम प्रकाश जावा, कनिष्ठ विधि अधिकारी पवन कुमार, सर्वेयर देवकिशन सहित स्वास्थ्य निरीक्षक, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक, जमादार, सहायक कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

ये रहे शामिल
अतिक्रमण हटाने के विरोध में हुए धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राजकुमार किराडू, सुभाष स्वामी, अरुण व्यास, पार्षद आनन्द सिंह सोढ़ा, शांति लाल मोदी, पारस मारू, दुर्गादास छंगाणी, प्रफुल्ल हटीला, वसीम फिरोज अब्बासी, शहभाजद खान भुट्टा, रफीक सहित सत्तार, इमरान पंवार, ताहिर, युनूस अली, मेघराज भाटी आदि शामिल रहे।