8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

111  नामांकन पत्र वापस,  111  उम्मीदवार मैदान में

चार नामांकन पत्र जांच में निरस्त, प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आंवटित  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 22 Sep 2020, 11:48 PM IST

111  नामांकन पत्र वापस,  111  उम्मीदवार मैदान में

111  नामांकन पत्र वापस,  111  उम्मीदवार मैदान में

बीकानेर. जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण में पूगल पंचायत समिति की 37 ग्राम पंचायतों में सरपंच चुनाव के लिए 111 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे है। रविवार को नाम वापसी के दौरान 111 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापिस ले लिए। वहीं चार नामांकन पत्र जांच में निरस्त पाए गए। शनिवार को 226 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। वहीं 111 नामांकन पत्र वापिस लेने के बाद अब 111 उम्मीदवार मैदान में रहे है।

पूगल पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में 28 सितम्बर को मतदान को होगा। मतगणना उसी दिन की जाएगी। उप सरपंच का निर्वाचन 29 सितम्बर को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता के अनुसार जिले में प्रथम चरण में 28 सितम्बर को पूगल पंचायत समिति की 37 ग्राम पंचायतों में सरपंच व वार्ड पंच के लिए मतदान होगा। रविवार को नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी, चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न का आंवटन और चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया गया।

17 ग्राम पंचायतों में सीधा मुकाबला
पूगल पंचायत समिति की 37 ग्राम पंचायतों में 28 सितम्बर को सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान होगा। 37 ग्राम पंचायतों में से 17 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्वाचन के लिए दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। यहां सीधा मुकाबला तय हो गया है। वहीं 13 ग्राम पंचायतों में त्रिकोणीय मुकाबले होंगे। चार ग्राम पंचायतों में चतुष्कोणीय मुकाबला होगा। नाम वापसी के बाद दो ग्राम पंचायतों में पांच-पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे है। छत्तरगढ़ में सर्वाधित 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

यहां नामांकन पत्र निरस्त
पूगल पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 2 पीबी, कुम्हारवाला, बराला और मोतीगढ़ में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान एक-एक नामांकन पत्र निरस्त हुआ।

इतने उम्मीदवार चुनाव मैदान में
ग्राम पंचायत 2 एडीएम में 2, 2 पीबी में 4, पहलवान का बेरा में 4, पूगल 3, कुम्हारवाला 2, मेकेरी 2, गंगाजली 2, हनुमाननगर 2, सम्मेवाला 2, डेलीतलाई 2, रा मड़ा 2, आडूरी 3, भुट्टों का कुआ 2, शिवनगर 2, अमरपुरा 3, भानीपुरा 3, बराला 5, करणीसर भाटियान 3, सियासर पंचकोसा 2, थारुसर 3, डंडी 4, कंकराला 3, सत्तासर 2, मोतीगढ़ 3, केला 3, राजासर भाटियान 4, छत्तरगढ़ 12, सादोलाई 3, महादेववाली 5, 1 केएम 2, रामनगर 2 , दामोलाई 2, कृष्णनगर 3, खारबारा 3, तख्तपुरा 2, भानसर 3 , नाडा में 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे है।