टीमों की रवानगी से पहले कार्मिकों को दक्ष प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण दिया और उन्हें नामांकन प्रक्रिया के दौरान काम में लिए जाने वाले विभिन्न प्रपत्रों की जानकारी दी। टीमों को नाम निर्देशन से संबंधित दस्तावेजो के साथ कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए मास्क, सेनेटाईजर, हाथों के दस्ताने और मेडिकल किट भी आरओ व एआरओ को उपलब्ध करवाई गई है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एएच गौरी, नियुक्ति प्रकोष्ठ अधिकारी अजीत सिंह राजावत, उपखण्ड अधिकारी प्रदीप चाहर, उपायुक्त नगर निगम पंकज शर्मा सहित चुनाव प्रशिक्षक आदि उपस्थित थे।