4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से वितरित होंगे अद्ध वार्षिक परीक्षाओं के पेपर

10 से शुरू होगी परीक्षाएं, महारानी स्कूल से मिलेंगे शहरी क्षेत्र के पेपर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 8 Dec 2016, 11:36 AM IST

examinations Paper

examinations Paper

जिले की माध्यमिक कक्षाओं की अद्र्ध वार्षिक परीक्षाओं के प्रश्न पत्र गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय संग्रहण केन्द्रो पर मिलेंगे। जिला समान परीक्षा योजना के संयोजक ने बताया कि शहरी क्षेत्र की स्कूलों के प्रश्न पत्र राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय

तथा बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र की स्कूलों को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जस्सूसर गेट से वितरित किए जाएंगे।

उन्होने बताया कि इसके अलावा तहसील स्तर की स्कूलों के पेपर संबंधित तहसील क्षेत्र की निर्धारित संग्रहण केन्द्रों पर वितरित किए जाएंगे। निजी स्कूलों को प्रश्न पत्र संबंधित नोडल स्कूल से परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले दिए जाएंगे।

निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यो को 9 दिसम्बर को अपने नोडल स्कूल से प्रश्न पत्रों का मिलान करने के लिए संबंधित नोडल स्कूल में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में माध्यमिक कक्षाओं की परीक्षाएं 10 दिसम्बर से शुरू हो रही हैं।

13 दिसम्बर के पेपर होंगे 12 को

राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त शासन सचिव इंद्र सिंह राव ने बारहवफात के 13 दिसम्बर के घोषित अवकाश में संशोधन करते हुए बारावफात का अवकाश 12 दिसम्बर को किए जाने के आदेश जारी किए हैं।

जिला समान परीक्षा योजना के तहत जारी परीक्षा कार्यक्रम में पहले से ही निर्देश दिए गए हैं कि यदि राज्य सरकार द्वारा 13 दिसम्बर का अवकाश चन्द्र दर्शनानुसार 12 दिसम्बर को घोषित किया जाता है तो 12 दिसम्बर के पेपर 13 दिसम्बर को होंगे।

इन निर्देशों के अनुसार कक्षा 9 से 12 के 12 दिसम्बर को हिन्दी व संगीत के होने वाले पेपर अब 13 दिसम्बर को होंगे।