17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यात्रियों को नहीं मिल पा रही बसों की जानकारी, बंद पड़ा पब्लिक इंफोरमेशन सिस्टम

रोडवेज ने सिस्टम के तहत स्टैंड पर चार एलसीडी लगाई थी, जिससे यात्रियों को बसों के संबंध में जानकारी मिलनी थी। वर्तमान में यह एलसीडी स्टैंड पर धूल फांक रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Anushree Joshi

•

Updated: 19 May 2017, 10:37 AM IST

bus stand

bus stand

रोडवेज बस स्टैंड पर लगा पब्लिक इंफोरमेशन सिस्टम यात्रियों के लिए शो-पीस बन चुका है। रोडवेज ने सिस्टम के तहत स्टैंड पर चार एलसीडी लगाई थी, जिससे यात्रियों को बसों के संबंध में जानकारी मिलनी थी। वर्तमान में यह एलसीडी स्टैंड पर धूल फांक रही है।

चालू होना तो दूर की बात सार-संभाल भी नहीं होती है। एेसे ही पांच एलसीडी यात्रियों के मनोरंजन के लिए लगी हुई है। संबंधित कंपनी को विज्ञापन नहीं मिलने के कारण वह भी बंद है। सूत्रों के अनुसार बस स्टैंड पर पांच साल पहले ट्राइमैक्स कंपनी ने यात्रियों के मनोरंजन के लिए पांच एलसीडी लगाई।

जिसके संचालन का कांट्रेक्ट एक निजी कंपनी ने लिया। पांच साल का अनुबंध होने के बाद कुछ समय तक तो एलसीडी चलाई गई। इसके बाद में जब कंपनी को विज्ञापन मिलने बंद हो गए तो उन्होंने एलसीडी चलाना बंद कर दी।

इसके बाद कंपनी ने एलईडी को नहीं संभाला, जिससे वह अब धूल फांक रही है। हालांकि कंपनी की ओर से रोडवेज को तय राशि समय पर किराए के रूप में जमा करवाई जा रही है।

नहीं मिलती बसों की जानकारी

इसी प्रकार रोडवेज मुख्यालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए पब्लिक इंफोरमेशन सिस्टम स्थापित किया हुआ है। सिस्टम के तहत बसों के आने-जाने की जानकारी प्रसारित होती है। बसों की तमाम जानकारियां यात्रियों को आसानी से उपलब्ध करवाने के लिए तीन साल पहले चार एलसीडी लगाई। यह एलसीडी भी बस स्टैंड पर धूल फांक रही है। यात्रियों को बसों के संबंध तमाम जानकारी इनक्वारी पर जानकारी लेनी पड़ रही है।

मुख्यालय को करवाया है अवगत

बस स्टैंड पर निजी कंपनी और रोडवेज की तरफ से लगाई गई सभी एलसीडी बंद होने की जानकारी मुख्यालय को दी गई है। पब्लिक इंफोरमेशन सिस्टम को विकसित करने का काम मुख्यालय स्तर पर चल रहा है। काम पूरा होने पर यह एलसीडी यात्रियों को बसों के संबंध में जानकारियां मुहैया करवाई जाएगी।

रवि सोनी, मुख्य प्रबंधक, बीकानेर डिपो।