बीकानेर. कोविड-19 से तो प्रदेश जंग जीत चुका है लेकिन, अब पोस्ट कोविड में फेफड़ों में परेशानी, श्वास में दिक्कत और ऑक्सीजन की कमी जैसी परेशानियां कोरोना पॉजिटिव से नेगेटिव हुए मरीज झेल रहे हैं। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर से सम्बद्ध टीबी अस्पताल में कोरोना संक्रमित रह चुके और टीबी पीडि़त होने के एेसे तीन मामले सामने आ चुके हैं।