फाइनेंस कम्पनियां भी आई आगे, बड़ी कम्पनियों के शोरूम भी खुले
बीकानेर.
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आम आदमी की जेब क्या काटनी शुरू की, बैटरी वाले वाहनों की बिक्री बढ़ गई। अचानक बढ़ी बिक्री को देख अब फाइनेंस कम्पनियों ने भी बैटरी से चलने वाले वाहनों पर ऋण देना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं बड़ी-बड़ी कम्पनियों ने भी बीकानेर में अपने शोरूम खोलने शुरू कर दिए हैं।