8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, लोग परेशान

मोहता सराय क्षेत्र  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Atul Acharya

•

Updated: 25 Aug 2021, 7:27 PM IST

पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, लोग परेशान

पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, लोग परेशान

बीकानेर. मोहता सराय क्षेत्र में एक गली में पानी की पाइप लाइन के लिए खुदाई कार्य के दौरान वहां पुराने पानी के कनेक्शन कट गए इससे दो दिन से वहां पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसके साथ सीवर लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण लोगों में रोष फैल गया। क्षेत्र के निवासी मनोज कुमार व्यास ने बताया कि बीकाजी की टेकरी से मोहता सराय तक पानी की नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसके लिए दो दिन से जेसीबी से खुदाई कार्य चल रहा है।
वहां पर एक पन्द्रह फीट की गली में खुदाई की गई। इस दौरान पुराने कनेक्शन क्षतिग्रस्त हो गए और सीवर लाइन को भी नुकसान पहुंचा। इस कारण वहां पर दो दिन से पेयजल नहीं आ रहा है। पेयजल को लेकर वहां परेशानी बढ़ गई है। लोगों में इससे आक्रोष फैल गया और तुरंत इसे ठीक कराने की मांग की। व्यास ने बताया कि इस बारे में जलदाय विभाग के लक्ष्मीनाथ टंकी कार्यालय पर एइएन को अवगत कराया। एइएन ने इसे तुरंत ठीक करने का आश्वासन दिया।