चार चरणों में होगा मतदान
जिले में जिला परिषद (zilla parishad) के 29 सदस्यों और 09 पंचायत समितियों के 161 पंचायत समिति सदस्यों के लिए चार चरणों में मतदान (matadaan) होगा। पहले चरण का चुनाव ( election) 23 नवम्बर को, दूसरे चरण में 27 नवम्बर को, तीसरे चरण में 01 दिसम्बर को और चतुर्थ चरण में 05 दिसम्बर को मतदान होगा। मतगणना 08 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुबह 9 बजे से होगी। जिला प्रमुख व पंचायत समिति प्रधान का निर्वाचन 10 दिसम्बर को और उप प्रमुख व उप प्रधान का निर्वाचन 11 दिसम्बर को होगा।