9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब प्लास्टर तोड़़कर दरारें मिटाने के लिए लीपापोती

1.61 करोड़ के नए तहसील भवन में घटिया निर्माण, मामले से सीएमओ व जिला प्रशासन को अवगत करवाया
2 min read
Google source verification
अब प्लास्टर तोड़़कर दरारें मिटाने के लिए लीपापोती

अब प्लास्टर तोड़़कर दरारें मिटाने के लिए लीपापोती

लूणकरनसर. यहां राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से करीब 1.61 करोड़ रुपए के बजट से बनाए गए राजस्व तहसील के नए भवन के घटिया निर्माण के चलते उद्घाटन से पहले आई दरारों को अब विभागीय अधिकारियों की शह पर कार्यकारी एजेन्सी प्लास्टर तोड़-फोड़कर ढकने के लिए लीपापोती कर रही है। तहसील भवन के निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर जनप्रतिनिधियों ने सीएमओ समेत जिला प्रशासन को मामले से अवगत करवाकर कार्रवाई की मांग उठाई है।


सर्व सेवा संस्थान के सचिव भानुप्रतापङ्क्षसह शेखावत ने संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन व जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल को अवगत करवाया है कि लूणकरनसर में राजस्व तहसील भवन के निर्माण कार्य में विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती गई है। इससे भवन की दीवारों, चारदीवारी, छत आदि में दरारें आ गई। भवन निर्माण के दौरान उपखण्ड प्रशासन व राजस्व तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने कई बार निरीक्षण करने के बावजूद निर्माण कार्य के प्रति ध्यान नहीं दिया। वही तहसील भवन के निर्माण कार्य को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी श्रेयांस बैद ने सीएमओ को अवगत करवाया है।


उपखण्ड व तहसील प्रशासन नहीं ले रहा सुध
राज्य सरकार के राजस्व विभाग द्वारा लूणकरनसर के नए राजस्व तहसील भवन व अन्य निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 34 लाख तीन हजार रुपए का बजट स्वीकृत किया गया। इसमें दो मंजिला तहसील भवन निर्धारित प्लान नक्शे से एक करोड़ 61 लाख व 88 हजार की राशि से तहसील भवन के निर्माण कार्य का निजी फर्म को दिया गया। इस दौरान निर्माण के दौरान भवन शिङ्क्षफ्टग को लेकर उपखण्ड स्तरीय अधिकारी उतावले मूड में थे लेकिन अब निर्माण कार्य में अनियमितताओं के बाद तोड़-फोड़ कर मामले को छिपाने में विभागीय अधिकारियों ने शह दे रहे है। उधर, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा रूचि नहीं दिखाना भी समझ से परे की बात है।


पूर्व केन्द्रीय मंत्री को भी अवगत करवाया
तहसील भवन के निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर क्षेत्र स्रह्य जनप्रतिनिधियों ने जयपुर ग्रामीण सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कर्नल राज्यवद्र्धन सिंह राठौड़ को अवगत करवाया गया और तहसील भवन निर्माण में कार्य में लापरवाही की जानकारी दी और उन्होंने जिला प्रशासन व जयपुर के अधिकारियों को ध्यान में लाने की बात कही।