बीकानेर. देशभर के स्वच्छ शहरों की पहचान कर उन्हे रैंकिंग प्रदान करने के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियां शुरू हो गई है। शहर में अगले महीने स्वच्छता सर्वेक्षण होगा। स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में बीकानेर का स्थान सुधरे, इसकी तैयारियों में नगर निगम जुट गया है। सर्वेक्षण को लेकर निगम ने सफाई व्यवस्था में सुधार करने के साथ शहर में स्थित सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों की सार-संभाल के साथ व्यवस्थाओं को पुख्ता करने की तैयारियां भी शुरू कर दी है। स्वच्छता को लेकर आमजन तक संदेश पहुंचाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस बार शहर के सभी शौचालयों पर क्रिकेटर सुरेश रैना के पोस्टर लगाए जा रहे है। इन पोस्टरों में क्रिकेटर रैना आमजन को स्वच्छता का संदेश दे रहे है।