8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांस्टेबल से हैडकांस्टेबल बने जवानों का पदस्थापन

आइजी ने आदेश जारी कर इन चारों हैडकांस्टेबलों को थानों में पदस्थापित किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jai Prakash Gahlot

•

Updated: 31 Jul 2020, 8:04 PM IST

कांस्टेबल से हैडकांस्टेबल बने जवानों का पदस्थापन

कांस्टेबल से हैडकांस्टेबल बने जवानों का पदस्थापन

बीकानेर। कांस्टेबल से हैडकांस्टेबल चार जवान बने हैं। इन जवानों को पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज प्रफुल्ल कुमार ने बैज लगाया है। गुरुवार को आइजी ने आदेश जारी कर इन चारों हैडकांस्टेबलों को थानों में पदस्थापित किया है। आदेश हरिराम को ओपी फाटक थाना कोटगेट, लखावत सिंह भाटी को लूणकरनसर, रोहिताश भारी जेएनवीसी थाना एवं नानूराम को अपराध एवं सतर्कता रेंज कार्यालय बीकानेर पदस्थापित किया है।
पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज प्रफुल्ल कुमार ने कहा कि पुलिस की नौकरी जनसेवा का संकल्प है, जिसे हर पुलिस कर्मचारी को निष्ठा व ईमानदारी से निभाना चाहिए। पुलिस की नौकरी जनसेवा का मौका है। पुलिस आमजन के साथ सामंजस्य बनाकर अपराधिक गतिविधियों को रोकने का प्रयास करें। पुलिस जवानों को उनकी सेवा का सम्मान मिला है। पुलिस महकमे में कांस्टेबल और हैडकांस्टेबल रीढ़ की हड्डी है। जवानों के दम पर ही पुलिस महकमा अपराधों पर लगाम लगाने में सफल रहता है। उन्होंने जवानों से निष्ठा व लगन से पुलिस की नौकरी करने का आह्वान किया।