8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टिकट की चाह, सम्पर्क साधने में जुटे

संभावित दावेदार स्थानीय से लेकर जयपुर तक के नेताओं से कर रहे सम्पर्कजिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए होने है चुनाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 20 Oct 2020, 1:24 AM IST

टिकट की चाह, सम्पर्क साधने में जुटे

टिकट की चाह, सम्पर्क साधने में जुटे

बीकानेर. पंचायत चुनाव में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए तैयारियां शुरू होने के साथ ही संभावित दावेदार सक्रिय होने शुरू हो गए है। हालांकि चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अभी तक तारीखों की घोषणा नहीं की है, फिर भी चुनाव मैदान में उतरने की मंशा बना चुके कई दावेदारों ने स्थानीय स्तर के नेताओं से लेकर जयपुर तक के नेताओं से सम्पर्क बिठाना शुरू कर दिया है।

जिले में जिला परिषद के 29 सदस्यों और 9 पंचायत समिति क्षेत्रों में 161 पंचायत समिति सदस्यों के लिए चुनाव होने है। पंचायत चुनावों को लेकर कई संभावित दावेदारों ने अभी से अंदर ही अंदर तैयारियां शुरू कर दी है। अपने पक्ष में माहौल भांपने के साथ जीत-हार के गणित पर भी अपने खास लोगों से चर्चा करने में जुट गए है। जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेगी, इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता भी सिम्बल के साथ चुनाव मैदान में उतरने के लिए पार्टी नेताओं से सम्पर्क साध रहे है।

टिकट नहीं तो निर्दलीय रूप में ताल ठोकेंगे
कांग्रेस और भाजपा दोनो ही प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में अंदर ही अंदर धड़ेबंदी चरम पर है। हाल में सम्पन्न हुए सरपंच और वार्ड पंच चुनावों में कई स्थानों पर इसका असर भी नजर आया। कई स्थापित नेताओं के समर्थकों को हार का स्वाद चखना पड़ा, वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी और उदासीनता भी नजर आई। ऐसे में दोनो राजनीतिक पार्टियों को जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य चुनावों दूसरों से कही अधिक अपनों से ही विरोध की आशंका नजर आ रही है। कई कार्यकर्ता पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय रूप में ताल ठोकने का मानस बना रहे है।

29 जिला परिषद व 161 पंचायत समिति सदस्यों का होगा निर्वाचन
पंचायत चुनाव में जिला परिषद के 29 सदस्यों और 9 पंचायत समितियों के 161 सदस्यों के लिए चुनाव होने है। जिला निर्वाचन विभाग इन चुनावों की तैयारियां शुरू कर चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग कभी भी चुनाव के लिए तारीखे घोषित कर सकता है। जिला परिषद में जिला प्रमुख व उप जिला प्रमुख तथा पंचायत समितियों में प्रधान व उप प्रधान का भी निर्वाचन होना है।