10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हेल्परों को फीडर इंचार्ज तो बना दिया लेकिन बांट रहे बिजली बिल

विद्युत निगम ने तकनीकी हेल्परों को फीडर इंचार्ज तो बना दिया, लेकिन उनको फॉल्ट सुधारने से लेकर बिजली के बिल वितरण तक का कार्य करना पड़ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 11 Jul 2018, 12:34 PM IST

बीकानेर. विद्युत निगम ने तकनीकी हेल्परों को फीडर इंचार्ज तो बना दिया, लेकिन उनको फॉल्ट सुधारने से लेकर बिजली के बिल वितरण तक का कार्य करना पड़ रहा है। पहले आईटी होल्डर को ही फीडर इंचार्ज बनाया जाता था, लेकिन बीकानेर शहर में निजी कंपनी आने के बाद विद्युत निगम में कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों में लगाया गया था। इसमें कई तकनीकी हेल्परों को फीडर इंचार्ज बनाया गया। इसमें आईटी की दक्षता को दरकिनार कर हर किसी कार्मिक को फीडर इंचार्ज का जिम्मा सौंप दिया। साथ ही अन्य कार्यों का बोझ भी इनके कंधों पर डाल दिया।

यह काम कर रहे
फीडर इंचार्ज उपभोक्ताओं के घरों तक जाकर मीटर रीडिंग लेते हैं। गांव में कहीं भी बिजली फॉल्ट आ गया तो उसका निस्तारण करते हैं। बिजली बिल तैयार होने के बाद उसका वितरण भी करते हैं। इसके अलावा 33 केवी जीएसएस से निकलने वाली 11 केवी व एलटी लाइनों का रखरखाव भी करना पड़ता है।

वाहन भी नहीं
ग्रामीण क्षेत्रों में जिन कार्मिकों को फीडर इंचार्ज के पद पर लगाया हुआ है, उनके पास संसाधनों का टोटा है। इनका कार्य क्षेत्र तो दूर-दूर तक फैला है, फॉल्ट आने की स्थिति में दूर तक जाने के लिए किसी वाहन की मदद लेनी पड़ती है। विद्युत निगम में वाहन व संसाधन सीमित हैं।

उठानी पड़ रही परेशानी
जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के प्रेम बत्रा ने बताया कि विद्युत निगम प्रबंधन ने सैकड़ों फीडर इंजार्च तो बना दिए, लेकिन संसाधनों के नाम पर इनके पास कुछ नहीं है। काम का दबाव अधिक रहता है। इस कारण मानसिक परेशानी होती है।

यह हठधर्मिता
विद्युत निगम प्रबंधन आनन-फानन में हर किसी तकनीकी हेल्पर को फीडर इंचार्ज बना दिया। इसमें दक्षता को गौण कर दिया। जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वो आईटी होल्डरों को ही देनी चाहिए। विद्युत प्रशासन की हठधर्मिता है कि दिव्यांगों को भी फीडर इंचार्ज बना दिया। संगठन स्तर पर इसका विरोध जारी रहेगा।
रघुनाथसिंह सोलंकी, अध्यक्ष, जोविविनि श्रमिक संघ बीकानेर