अधिकारी जुटे प्रान आवेदन में
निगम उपायुक्त पंकज शर्मा और निगम स्वास्थ्य स्थापना शाखा की प्रभारी अधिकारी धन्नी कुमारी प्रान आवेदन की प्रक्रिया पूरी करवाने में जुटे हुए है। लेकिन ऑनलाइन आवेदनों की गति नहीं बढऩे से इनकी चिंताए बढ़ रही है। निगम की लेखाशाखा के अधिकारी भी कर्मचारियों के फरवरी के वेतन बिल आहरण को लेकर कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। बताया जा रहा है कि प्रान नंंबर जारी नहीं होने की स्थिति में अब निगम प्रशासन, डीएलबी से कुछ समय मांग सकता है ताकि शेष कर्मचारियों के प्रान नंबर के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो सके। उपायुक्त पंकज शर्मा के अनुसार प्रान नंबर आवंटन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कम्प्युटर ऑपरेटर लगाए गए है। वेबसाइट की धीमी गति के कारण धीमी गति से आवेदन हो रहे है।