बीकानेर. यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल शुक्रवार देर शाम बीकानेर पहुंच जाएंगे। इसी के साथ स्थानीय निकायों के कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों की अपने-अपने निकाय को लेकर राजनीतिक गहमा-गहमी शुरू हो जाएगी। संभाग के तीस नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारी शनिवार को बीकानेर में जुटेंगे। वे यहां रवीन्द्र रंगमंच में आयोजित होने वाली प्रशासन शहरों के संग अभियान की संभाग स्तरीय कार्यशाला में भाग लेंगे। यूडीएच मंत्री धारीवाल और अधिकारी भी इसी कार्यशाला के सिलसिले में जयपुर से बीकानेर आ रहे है।