8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब 30 सितम्बर तक होंगे पूर्व तैयारी शिविर

डीएलबी निदेशक ने जारी किए आदेश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 23 Sep 2021, 6:08 PM IST

अब 30 सितम्बर तक होंगे पूर्व तैयारी शिविर

अब 30 सितम्बर तक होंगे पूर्व तैयारी शिविर

बीकानेर. प्रशासन शहरों के संग अभियान को लेकर आयोजित हो रहे पूर्व तैयारी शिविर अब 30 सितम्बर तक आयोजित होंगे। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव दीपक नन्दी ने प्रदेश की सभी स्थानीय निकायों के आयुक्त, अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार पूर्व तैयारी शिविर 15 सितम्बर से 25 सितम्बर तक आयोजित होने थे, जिनकी तिथि को अब 30 तक बढ़ाया गया है। नगर पालिकाएं, नगर परिषद और नगर निगम पूर्व तैयारी शिविरों के आयोजन करेंगे।

संभाग में अब तक 2960 आवेदन पत्र प्राप्त
प्रशासन शहरों के संग अभियान को लेकर चल रहे पूर्व तैयारी शिविरों में बीकानेर संभाग की स्थानीय निकायों में अब तक 2960 आवेदन पत्र प्राप्त हुए है। उप निदेशक क्षेत्रीय स्थानीय निकाय विभाग एएच गौरी के अनुसार संभाग की सभी नगरीय निकायों में पट्टों से संबंधित 1786, लीज राशि से संबंधित 20, भवन निर्माण से संबंधित 351, सीवर कनेक्शन संबंधित 112 आवेदन पत्र प्राप्त हुए है। इनमें से 834 आवेदनों का निस्तारण किया जा चुका है। उप निदेशक गौरी के अनुसार अभियान को लेकर बीकानेर संभाग में सरकार की ओर से १४६ नगर मित्र लगाए गए हैं।