8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

17 पट्टे जारी, नामांतरण के 20 प्रकरण निस्तारित

प्रशासन शहरों के संग अभियान - नगर विकास न्यास ने अब तक जारी किए 845 पट्टे  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 28 Oct 2021, 6:19 PM IST

17 पट्टे जारी, नामांतरण के 20 प्रकरण निस्तारित

17 पट्टे जारी, नामांतरण के 20 प्रकरण निस्तारित

बीकानेर. प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत बुधवार को नगर विकास न्यास की ओर से जयनारायण व्यास नगर सेक्टर 8 स्थित सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 17 आवेदकों को पट्टे जारी किए गए। वहीं नामांतरण के 20 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शिविर प्रभारी अशोक अग्रवाल के अनुसार शिविर में 04 आवेदकों को भवन निर्माण की स्वीकृति जारी की गई। 12 आवेदकों को मोरगेज एनओसी जारी की गई।

शिविर के दौरान न्यास सचिव नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने आवेदकों को पट्टे प्रदान किए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो, इसके लिए राज्य सरकार के आदेशानुसार व न्यास अध्यक्ष व जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में आवेदकों को पट्टे प्रदान करने के साथ-साथ नामांतरण, भवन निर्माण स्वीकृति, मोरगेज एनओसी आदि के प्राप्त हो रहे आवेदनों का शिविर स्थल पर त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि न्यास की ओर से अब तक 845 पट्टे जारी किए जा चुके है।