8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्री डीएलएड परीक्षाएं 31 को, तैयारियां पूरी

4 लाख 70 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Atul Acharya

•

Updated: 28 Aug 2021, 4:52 PM IST

प्री डीएलएड परीक्षाएं 31 को, तैयारियां पूरी

प्री डीएलएड परीक्षाएं 31 को, तैयारियां पूरी

बीकानेर. प्री डीएलएड परीक्षा 2021 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। ये परीक्षाएं 31 अगस्त को राज्य के सभी जिलों मे आयोजित की जाएगी। गुरुवार को इस परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए वीडियो कांफ्रे ंसिंग का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्राधिकृत अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों, संभागीय संयुक्त निदेशकों, डाइट प्राचार्यों तथा केंद्राधीक्षकों तथा परीक्षा से संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।


परीक्षा आयोजन समिति के समन्वयक एवं पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं पाला राम मेवता ने बताया कि इस बार इस परीक्षा में कुल 4 लाख 70 हजार 761 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इसे सफ ल बनाने के लिए 544 प्राधिकृत अधिकारी बनाए गए है । हर 5.6 परीक्षा केंद्रों के लिए एक प्राधिकृत अधिकारी बनाया गया है। इस तरह राज्य में २५९७ परीक्षा केंद्र होंगे। सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र 243 उदयपुर जिले में तथा सबसे कम 21 परीक्षा केंद्र जैसलमेर जिले में बनाए गए है।


परीक्षा प्रवेश पत्र साइट पर अपलोड
मेवता ने बताया कि विभाग की वेबसाइट पर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए गए है। परीक्षार्थी अपनी दी गई आईडी से डाउनलोड कर सकते है।


बारहवीं पास दे सकते हंै ये परीक्षा
प्री डीएलएड परीक्षा में सीनियर सेकेंडरी पास अभ्यर्थी भाग ले सकते है। इसे पूर्व में बीएसटीसी के नाम से जाना जाता था। इस प्रवेश परीक्षा में पास होने तथा निर्धारित सीटों के लिए मेरिट में आने वाले परीक्षार्थियों को डीएलएड में प्रवेश मिलता है। दो वर्षीय इस कोर्स को सफलता पूर्वक पास करने वाले अभ्यर्थी अध्यापक लेवल प्रथम के पद पर नियुक्ति के पात्र होते है लेकिन उन्हे इसके बाद रीट परीक्षा भी पास करनी पड़ती है।