प्रदर्शनकारियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस बल और आरएएसी को बुला लिया। वहीं मौके पर सीओ सदर पवन भदौरिया, सीओ सिटी सुभाष शर्मा, प्रशिक्षु आरपीएस गुरमैल सिंह, डीवाईएसपी धरम पूनिया मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने भरोसा दिलाया कि वारदात में नामजद अभियुक्तों में शामिल दो जनों को गिरफ्तार कर लिया और शेष अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों की समझाइश पर मृतक हाकम अली के परिजन पोस्टमार्टम कराने पर राजी हो गए। वहीं एसएचओ जामसर गौरव खिडिय़ा ने बताया कि वारदात में शामिल युसुफ अली और फिरोज खां को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इस वारदात में नूरसर सरपंच पति फारुख समेत अन्य मुलजिमों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके घर और ठिकानों पर दबिश दे रही है।