8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट सट्टे पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन दिन में तीन कार्रवाई, 12 स्टोरिए गिरफतार

नोखा, श्रीडूंगरगढ़ और बीकानेर में की गई कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jai Prakash Gahlot

•

Updated: 28 Oct 2020, 2:47 PM IST

क्रिकेट सट्टे पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन दिन में तीन कार्रवाई, 12 स्टोरिए गिरफतार

क्रिकेट सट्टे पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन दिन में तीन कार्रवाई, 12 स्टोरिए गिरफतार

बीकानेर। आईपीएल सीजन-१३ के क्रिकेट महाकुंभ के ४४ दिन बीतने के बाद बीकनेर पुलिस चेती है। अब पुलिस पिछले तीन दिन से लगातार कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को बीकानेर के कोटगेट और श्रीडूंगरगढ़ में सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बीकानेर में कोटगेट पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त रूप से रानीबाजार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पांच स्टोरियों को पकड़ा है। उनसे नकदी, मोबाइल व लैपटॉप जब्त किया है।


कोटगेट आरपीएस धरम पूनिया ने बताया कि डीएसटी की आसूचना पर मंगलवार देररात को रानीबाजार चौप ड़ा कटला में पुलिस चौकी के पास एक दुकान में क्रिकेट सट्टे की कार्रवाई की गई। दुकान से प्रकाश पुत्र जसवंत माली, कुलदीप पुत्र गोपीराम बिश्नोई, जीवन पुत्र मोडाराम माली, अशोक पुत्र मोडाराम माली, लीलाधर पुत्र मोहनराम कुम्हार को पकड़ा। आरोपी सनराइज हैदराबाद एवं दिल्ली कैपिटल के मैच पर सट्टा कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को दबोचा। आरोपियों के पास से ७४ हजार ४०० रुपए, आठ मोबाइल, एक एलईडी टीवी एवं लाखों रुपए का हिसाब-किताब मिला है। आरोपियों ने दुकान का शटर बंद कर रखा था, दुकान में किसी तरह का सामान नहीं था। सट्टे करने के लिहाज से दुकान में एलईडी टीवी व अन्य सामान रख रखा था।

श्रीडूंगरगढ़ में चार सटोरिए गिरफ्तार, लाखों का हिसाब-किताब मिला
श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मंगलवार रात्रि को क्रिकेट बुकी पर कार्रवाई करते हुए चार जनों को गिरफ्तार किया। इनके पास से लाखों रुपए का लेखा-जोखा जब्त किया गया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस वृताधिकारी (सीओ) धर्माराम गिला ने बताया कि प्रशिक्षु आरपीएस जरनैलसिंह की अगुवाई में क्रिकेट सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कस्बे के कालूबास मे सुभाष प्रजापत के घर में दबिश देकर कालूबास निवासी प्रदीप राठी, गजानंद प्रजापत, मुरली मनोहर सारड़ा, गिरधारीसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया। एक व्यक्ति मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपियों से एक एलईडी, एक लैपटाप एवं 10 मोबाइल जब्त किए गए हैं। पुलिस को इनके पास से एक रजिस्टर मिला जिसमें 33 लाख रुपए का हिसाब-किताब मिला है।


तीन दिन में तीसरी कार्रवाई
जिला पुलिस की क्रिकेट सटोरियों के खिलाफ तीन दिन में तीसरी कार्रवाई की गई है। पहली कार्रवाई नोखा पुलिस ने की, जिसमें तीन स्टोरियों को पकड़ा। मंगलवार रात को कोटगेट पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से पांच स्टोरियों को पकड़ा। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने चार स्टोरियों को पकड़ा है।