8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेल फाटक बंद होने से ट्रैफिक में फंसे यूडीएच मंत्री बोले, विकराल समस्या का शीघ्र कराएंगे समाधान

- यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने किया शहर का भ्रमण- सूरसागर और रतन बिहारी पार्क को देखा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 1 Aug 2021, 9:03 AM IST

रेल फाटक बंद होने से ट्रैफिक में फंसे यूडीएच मंत्री बोले, विकराल समस्या का शीघ्र कराएंगे समाधान

रेल फाटक बंद होने से ट्रैफिक में फंसे यूडीएच मंत्री बोले, विकराल समस्या का शीघ्र कराएंगे समाधान

बीकानेर. यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल शनिवार को बीकानेर शहर में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करने निकले। इस दौरान केईएम रोड पहुंचे तो रेलवे फाटक बंद होने से ट्रैफिक जाम में फंस गए। बाद में पुलिसकर्मियों ने रास्ता दिलाकर मंत्री धारीवाल को रेलवे फाटक तक पहुंचाया। ट्रेन गुजरने के दौरान बंद फाटक से यहां वाहनों की भीड़ लग गई। जिसे देख मंत्री ने कहा कि समस्या विकराल हो चुकी है। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों से रेलवे फाटक समाधान के अब तक प्रयासों और प्रोजेक्टों की जानकारी ली।

मंत्री धारीवाल ने जिला कलक्टर नमित मेहता, नगरीय विकास विभाग के सलाहकार जीएस सन्धू, नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुंजी लाल मीणा, स्वायत शासन विभाग के शासन सचिव भवानी सिंह देथा, निदेशक स्वायत्त शासन विभाग दीपक नंदी आदि से रेलवे फाटक की समस्या पर बातचीत की।

सूरसागर में नहीं आए गंदा पानी

यूडीएच मंत्री धारीवाल जूनागढ़ के सामने सूरसागर को देखने भी पहुंचे। धारीवाल ने निर्देश दिए कि सूरसागर में आस-पास के घरों का गंदा पानी गिरने से रोका जाए। सूरसागर के पम्प हाउस में ट्रीटमेंट प्लान्ट बनाए जाने की संभावना पर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने झील के आसपास के दृश्य को देखते हुए कहा कि चारों तरफ अच्छी लोकेशन है, इसे डवलप करना चाहिए।

समस्या से मिलेगी निजात

यूडीएच मंत्री ने कोटगेट, सांखला फाटक की रेल समस्या का निरीक्षण करने के बाद कहा कि इस समस्या का समाधान करने के लिए विकल्प की तलाश कर रहे है। कुछ भी हो बीकानेर की जनता को इस समस्या से निजात दिलाएंगे। इस दौरान कलक्टर नमित मेहता ने फ्लाइओवर सहित अन्य विकल्पों के बारे में जानकारी दी। वहां उपस्थित दुकानदारों ने भी अपने सुझाव दिए।

मल्टी फ्लोर पार्र्किंग के लिए देखी जगह

यूडीएच मंत्री धारीवाल रतन बिहारी पार्क परिसर का निरीक्षण कर मल्टी फ्लोर पार्र्किंग निर्माण के विकल्पों पर विचार किया। उन्होंने कहा कि मल्टी फ्लोर पार्र्किंग के लिए यह स्थान सही है। देवस्थान विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर इस पर कार्य किया जा सकता है।