8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाम को भीगी सड़कें, तीन दिन और बारिश की संभावना

शाम को भीगी सड़कें, तीन दिन और बारिश की संभावना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Atul Acharya

•

Updated: 29 Sep 2021, 7:59 PM IST

शाम को भीगी सड़कें, तीन दिन और बारिश की संभावना

शाम को भीगी सड़कें, तीन दिन और बारिश की संभावना

बीकानेर. लगातार तीसरे दिन भी शाम को शहरी क्षेत्र में बादल बरसें हालांकि सड़कें ही गीली हो पाई। दिन की शुरुआत से आकाश साफ था। धूप अच्छी तरह से खिल गई थी। दिन भर मौसम साफ रहने का ही अनुमान लग रहा था। दोपहर को बादलों का आना-जाना शुरू होने से धूप छांव होने लगी। शाम पांच बजे हल्की सी बूंदाबांदी हुई और थम गई। इसके लगभग आधा घंटे बाद तेज बूंदाबांदी होकर हल्की रिमझिम होने लगी। पांच-सात मिनट तक यह चलती रही। इससे एक बार तो सड़कें भीग गई। इसका असर यह रहा कि उमस बढ़ गई। उधर मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत के झारखंड व आसपास क्षेत्र के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं वहीं गुजरात तट के आसपास गुरुवार को तीव्र दबाव के रूप में चक्रवाती तूफान पश्चिम दिशा में बढऩे की आशंका बन गई है। इनके असर के कारण ३० सितंबर से दो अक्टूबर के बीच बीकानेर एवं जोधपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की व मध्यम वर्षा हो सकती है। चार-पांच अक्टूबर के बाद से मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने व मानसून विदा होने की संभावना है।