
फाइल फोटो
Bikaner News : कांग्रेस सरकार में प्रतिनियुक्ति पर रहे शिक्षक कार्य मुक्त कर उन्हें मूल स्थान पर भेजने के आदेश कई बार जारी किए गए हैं। इसके बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। जबकि विधानसभा में इस संबंध में बार-बार प्रश्न पूछे जा रहे हैं। इसे लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने नाराजगी जताई है।
दरअसल, 25 दिसंबर 2023 से पूर्व कार्य व्यवस्थार्थ, शिक्षण व्यवस्थार्थ एवं मौखिक आदेश से लगे शिक्षकों को कार्यमुक्त कर तुरंत उनके मूल पदस्थापन स्थान पर भेजने के निर्देश दिए थे। अब आदेश जारी कर स्पष्ट कहा है कि कार्य मुक्त किए गए शिक्षकों का प्रमाण-पत्र भेजा जाए, ताकि सरकार को इस संबंध में अवगत कराया जा सके।
Updated on:
13 Jan 2025, 2:34 PM IST
Published on:
13 Jan 2025, 2:34 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.