
Ashok Gehlot News : कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत का शनिवार को गॉल ब्लैडर का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन सफल रहा। इस ऑपरेशन के बाद अशोक गहलोत ने आज रविवार को अपने सोशल मीडिया X पर लिखा कि काफी समय से मेरी गॉल ब्लैडर की सर्जरी होनी थी। जो अनेक व्यस्तताओं के कारण नहीं हो पाई। आप सभी की दुआओं से कल यह सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई।
अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए अशोक गहलोत ने लिखा कि डॉक्टरों की सलाह के अनुसार मैं कुछ दिन रेस्ट पर रहूंगा। इस कारण आपसे मुलाकात नहीं हो सकेगी। जल्द ही आपके बीच में उपस्थित हो जाउंगा।
जानकारी के अनुसार साल 2021 में अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है और साल 2019 में मुंबई के एक अस्पताल में हर्निया का सफल ऑपरेशन किया गया था। अपने ऑपरेशन से पहले अशोक गहलोत ने बालोतरा स्थित पचपदरा रिफाइरी पर एक बयान देकर भजनलाल सरकार पर हमला बोला था।
Updated on:
12 Jan 2025 06:32 pm
Published on:
12 Jan 2025 06:32 pm
