
बीकानेर में यशपाल गहलोत के टिकट कटने को लेकर मचा बवाल, पुलिस बल व आरएससी मौके पर
बीकानेर
कांग्रेस की टिकटों की घोषणा के बाद बीकानेर में तीखी प्रतिक्रिया का दौर थमा नहीं है। पिछले तीन दिन से डागा चौक में चल रहे हंगामे के बाद रविवार शाम को शहर में कई स्थानों पर हंगामे के हालात पैदा हो गए। अम्बेडकर सर्किल से होते हुए गोगागेट और अब जस्सूसर गेट पर हंगामे की स्थिति बनी हुई है।
पहले जहां कांग्रेस द्वारा डॉ. बी.डी. कल्ला का टिकट काटने से लोगों में आक्रोश था तो अब यह आक्रोश यशपाल गहलोत का टिकट काटने से है। विदित रहे कि कांग्रेस ने बीकानेर विधानसभा पश्चिम से पहले यशपाल गहलोत को टिकट दिया था, जिसे काटकर डॉ. बी.डी. कल्ला को दे दिया था। यशपाल को पूर्व से घोषित प्रत्याशी कन्हैयालाल झंवर के स्थान पर टिकट दिया गया, लेकिन यहाँ से भी काट दिया गया। अब जस्सूसर गेट पर आगजनी की घटना हो रही है। फिलहाल मौके पर आरएससी व पुलिस बल मौके पर तैनात है।
Published on:
18 Nov 2018 10:53 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
